Homeबिहारआरावीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम ने की बाढ़ राहत कार्यों की...

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों का निरंतर अनुश्रवण किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं ससमय उपलब्ध कराई जाएं।

  • हाइलाइट: Tanai Sultania – DM Bhojpur
  • जिलाधिकारी भोजपुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की

बिहार,आरा। सोमवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ राहत संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम शाहपुर अंचल अंतर्गत बाढ़ प्रभावित जबइनियां गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई, शेल्टर व्यवस्था, मेडिकल कैंप, पॉलीथिन वितरण, तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता,मेडिकल कैंप जैसी राहत सेवाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

Tanai Sultania – DM Bhojpur – राहत कार्यों का निरंतर अनुश्रवण का निर्देश

पढ़ें: डीएम ने बाढ़ प्रभावित शाहपुर अंचल का निरीक्षण किया, दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों का निरंतर अनुश्रवण किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं ससमय उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।

साथ ही, जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी कोइलवर, बड़हरा, आरा सदर एवं शाहपुर को संपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (जगदीशपुर एवं आरा), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, तथा अंचलाधिकारी (कोइलवर, बड़हरा, आरा सदर एवं शाहपुर) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular