Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर में डिज़्नीलैंड मेले का झूला टूटने से किशोरी की मौत

जगदीशपुर में डिज़्नीलैंड मेले का झूला टूटने से किशोरी की मौत

  • हाइलाइट: Jagdishpur Disneyland
    • मेले में लगे ट्रेन झूले का एक डिब्बा टूटा, हादसे में एक की मौत दो घायल

आरा,बिहार। जिले के जगदीशपुर नगर में स्थित संत बरहाना महिला कॉलेज के खेल मैदान में लगे डिज़्नीलैंड मेले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। रक्षाबंधन के दिन, मेले में लगे ट्रेन झूले का एक डिब्बा टूट गया, जिससे 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लड़कियाँ भी घायल हुई हैं।

मृतका की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-05 खप्टहार नटपुरी निवासी मनु नायक की 14 वर्षीय पुत्री नैना कुमारी के रूप में हुई है। घायलों में शिव शंकर नायक की पुत्री रीमा कुमारी और टिंकू नायक की पुत्री टिंकल कुमारी है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

Jagdishpur Disneyland – ट्रेन झूले की स्पीड ज़्यादा होने से टूटकर गिरा झूला

यह घटना तब हुई जब नैना रक्षाबंधन की शाम अपने परिवार के साथ मेले में गई थी और ट्रेन झूले पर बैठी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, झूले की स्पीड बहुत ज़्यादा होने के कारण उसका एक डिब्बा टूटकर गिर गया। हादसे के बाद सभी घायलों को जगदीशपुर के रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ नैना ने दम तोड़ दिया।

मृतक नैना के पिता, मनु नायक, ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की मौत इलाज के अभाव में हुई, क्योंकि अस्पताल में घटना के बाद घंटों तक कोई डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद, मेले के संचालक और सभी कर्मचारी मौके से फरार हो गए हैं। अस्पताल में मौजूद आक्रोशित लोगों ने इलाज न मिलने के विरोध में हंगामा भी किया।

पुलिस ने नैना के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस हादसे से नैना के परिवार में मातम छा गया है। मृतका दो बहन और एक भाई में तीसरे स्थान पर थी। परिवार में पिता मनु नायक मां मिथिलेश देवी बहन प्रियंका कुमारी और भाई प्रीतम कुमार है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular