Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

बिहिया में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

  • हाइलाइट: Lavkush Kumar Rajak
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव के समीप बुधवार की शाम घटी घटना

बिहिया,आरा। जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ता में ही दम तोड़ दिया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव निवासी बनारसी रजक का 30 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार रजक (Lavkush Kumar Rajak) है। वह सूरत में स्थित कपड़ा मिल में काम करता था।

इधर, मृतक के छोटे भाई प्रदुमन कुमार ने बताया कि वह 6 अगस्त सूरत से वापस घर लौटे थे। बुधवार की शाम वह बाइक से बिहिया घूमने के लिए जा रहा था। उसी दौरान बिहिया गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए बिहिया सीएचसी ले जाया गया। तभी एक ग्रामीण द्वारा उन्हें फोन कर सूचना दी गई। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देख उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में मां राजमुनी देवी, पत्नी गुड़िया देवी व दो पुत्री निधि एवं छोटी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां राजमुनी देवी,पत्नी गुड़िया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular