Homeबिहारआराछात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किया

छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किया

  • हाइलाइट: Sambhavna School Arrah
    • बच्चों में संस्कार व संस्कृति के साथ देश प्रेम की भावना जागृत करें-अर्चना सिंह
    • संभावना आवासीय उवि तथा संभावना पब्लिक स्कूल में समारोह पूर्वक मना स्वतंत्रता दिवस

Sambhavna School Arrah : आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय तथा मौलाबाग स्थित ‘शारदा स्मृति’ सम्भावना पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के दोनों शाखाओं में प्राचार्या डाॅ. अर्चना सिंह ने ध्वजारोहन किया तथा राष्ट्रीय ध्वज की सलामी दी।

इस अवसर पर प्राचार्या डाॅ. अर्चना सिंह ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है, लेकिन आज हमारे समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। बच्चों में संस्कार और संस्कृति के विकास के साथ-साथ देश प्रेम की भावना को भी जागृत करना होगा। उन्होनें अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया की सिर्फ बेटियाँ ही नहीं बल्कि बेटों पर भी नजर रखें।

अतिथि महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. गाँधी जी राय ने कहा की संस्कार एवं संस्कृति के साथ छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ते हुए समाज एवं देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डाॅ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि आज का दिन शहीदों को नमन करने का दिन है। आज देश के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद करने का दिन है। उन्होनें बच्चों से कहा की आप वैसे नागरिक बने, जो देश के विकास के काम आ सके।

इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेट ने आर्कषक परेड प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान, समुह देश भक्ति गीत और नृत्य तथा हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सारगर्भित भाषण भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्य नाटिका रही। इस नृत्य नाटिका को प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

नृत्य नाटिका को प्रस्तुत करने वाले बच्चों में एकता पाठक, वर्षा, अमन पाल, नायरा, श्रुति पाण्डेय, साक्षी, कृति, अंजली, अंशिका, माही, शिवानी, सोनाक्षी, अनु, सना, जिया, काजल, रिद्धि, राज नंदिनी, प्रतिज्ञा सिंह, हर्षित, रिशिका सिंह, वृद्धि एवं रेशमा है। समारोह को आकर्षक बनाने में संगीत शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार और अमितेश रंजन तथा नृत्य शिक्षक चिन्टू कुमार का अहम योगदान रहा।

संचालन वरीय शिक्षक अरविन्द ओझा और छात्र आलोक अतुल्य ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य शाखा में उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा तथा शिशु शाखा में प्रभारी दीपेश कुमार ने किया। मंच परिकल्पना तथा रूप सज्जा कला शिक्षक संजीव सिन्हा तथा विष्णु शंकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के साथ किया गया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular