Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीजा-साला को रौंदा, साला की...

बिहिया में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीजा-साला को रौंदा, साला की मौत

Saroj Dawa Village – मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव वार्ड नंबर 7 निवासी स्व. अवधेश कुमार राम का 34 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार है। वह पेशे से ठेकेदार था।

jay kumar
  • हाइलाइट: Saroj Dawa Village
    • बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआं मोड़ स्थित मॉल के समीप गुरुवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआं मोड़ स्थित मॉल के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीजा-साला को रौंद दिया। हादसे में साला की घटनास्थल पर ही की मौत हो गई। जबकि जीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजन द्वारा जख्मी जीजा का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव वार्ड नंबर 7 निवासी स्व. अवधेश कुमार राम का 34 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार है। वह पेशे से ठेकेदार था। बस की बॉडी के पेंटिंग का ठेका लेता था। जबकि जख्मी उसके जीजा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव निवासी 40 वर्षीय हरेराम कुमार है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular