Homeबिहारआरानागरमल शिवनारायण एंड संस को मिला भामाशाह सम्मान

नागरमल शिवनारायण एंड संस को मिला भामाशाह सम्मान

  • हाइलाइट: Bhamashah Samman
    • शाहाबाद अंचल में सर्वाधिक जीएसटी भुगतान के लिए मिला प्रथम पुरस्कार
    • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रशस्ति पत्र एवं 51 हजार चेक से किया गया सम्मानित

आरा। शहर के रमना मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर शुक्रवार को नागरमल शिवनारायण एंड संस को भामाशाह सम्मान (Bhamashah Samman) से नवाजा गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु शाहाबाद अंचल आरा में नॉन कॉर्पोरेट श्रेणी अंतर्गत सर्वाधिक जीएसटी भुगतान के लिए नागरमल शिवनारायण एंड संस को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

jay kumar

इस दौरान नागरमल शिवनारायण एंड संस के प्रोपराइटर उमेश बेरिया प्रस्तुति पत्र तथा 51 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रोपराइटर उमेश बेरिया ने बताया कि यह सम्मान हमें एहसास दिलाता है कि हम देश व समाज के लिए कुछ बेहतर कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हम अपनी क्वालिटी के माध्यम से ग्राहकों का भरोसा जीतते हैं।

आज हम लोग शुद्धता के साथ ग्राहकों को उत्तम ज्वेलरी भी प्रदान कर रहे हैं। मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आगे भी पूरे बिहार के ग्राहकों का भरोसा नागरमल शिवनारायण एंड संस जीतेगा। उमेश बेरिया के सम्मानित होने पर जिले के कई लोगों ने बधाई दी है।

बधाई देने वालों में जदयू नेता अमित केसरी, राकेश कुमार धुन्नू, भाजपा नेता अशोक शर्मा, संटू लाल, जितेंद्र सिंह, सुबोध कुमार सिंह, कमल बिजलानी, बंटी सरदार, शंभू चौरसिया, आनंद सिंह, डब्लू जैन, अचिन्त कुमार, अंशु जैन, इंद्रजीत सिंह, बब्लू सिंह, अजीत कुमार, मनोज सिंह एवं मिथिलेश कुमार आदि है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular