- हाइलाइट: Bhojpur Headline
- विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से शौच करने जा रहे मजदूर की मौत
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- धनगाई थाना क्षेत्र के महुरही गांव में शुक्रवार की शाम घटी घटना
आरा,बिहार। भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के महुरही गांव में शुक्रवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से शौच करने जा रहे एक मजदूर की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के महुरही गांव निवासी स्व.सुदामा चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी है। वह मजदूर था।
इधर, मृतक के परिजन प्रितेश ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह शौच करने के लिए घर से बधार में जा रहा था। जहां रास्ते में पहले से विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिर पड़ा था। जाने के क्रम में उसका पैर उड़ी तार में स्पर्श कर गया। जिसके कारण वह करंट की चपेट में आगे और गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीण द्वारा सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व चार बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी उर्मिला देवी व एक पुत्र संदीप एवं एक पुत्री ब्यूटी है। घटना के बाद मृतक की पत्नी उर्मिला देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Bhojpur Headline – हत्या के मामले में फरार आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर
कोईलवर थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिसिया दबीश के कारण गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उक्त आरोपी टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मोहल्ला निवासी रमेश महतो का पुत्र राकेश महतो है। वह अप्राथमिकी अभियुक्त बताया जा रहा है।
बता दें कि इसी 19 जनवरी की रात कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी रेलवे ओवरब्रिज के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी राम अयोध्या राय के पुत्र धर्मेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मृतक के भाई राजा बाबू के द्वारा अज्ञात लोगो के खिलाफ कोईलवर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
अनुसंधान के क्रम में उक्त आरोपी का नाम आया था और वह उसी समय से फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस के लगातार छापेमारी करने एवं दबीश के कारण उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि इस हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


