Khushi Kumari- मृत छात्रा गीधा थाना क्षेत्र के गोवर्धन चक गांव निवासी धर्मवीर पासवान की 16 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी है। वह इंटर की छात्रा थी।
- हाइलाइट: Khushi Kumari
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- गीधा थाना क्षेत्र के गोवर्धन चक गांव में रविवार की शाम घटी घटना
आरा। जिले के गीधा थाना क्षेत्र के गोवर्धन चक गांव में रविवार की शाम करंट लगने से एक छात्रा की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत छात्रा गीधा थाना क्षेत्र के गोवर्धन चक गांव निवासी धर्मवीर पासवान की 16 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी (Khushi Kumari) है। वह इंटर की छात्रा थी।
इधर, मृत छात्रा के चचेरे भाई वीरू कुमार ने बताया कि पड़ोसी के यहां आज बरही का कार्यक्रम था। उसी में जाने के लिए वह नहा रही थी। मोटर में करंट आ रहा था। नहाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
कुछ देर बाद उसके भाई ने उसे जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया।


