Homeबिहारआरासरकार से दवा पर जीएसटी दर में कमी करने की मांग

सरकार से दवा पर जीएसटी दर में कमी करने की मांग

Bhojpur Chemist and Druggist Association : भोजपुर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को संघ भवन में हुई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bhojpur Chemist and Druggist Association
    • संघ की त्रिवार्षिक आमसभा सह चुनाव वर्ष 2025-28 अगामी 21 दिसंबर को
    • भोजपुर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारिणी समिति की बैठक

आरा। भोजपुर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को संघ भवन में हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। तमाम केमिस्टों की शिकायत थी कि औषधि नियंत्रक प्रशासन द्वारा भयादोहन किया जा रहा है, जिसके बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संघ के पदाधिकारी औषधि नियंत्रक प्रशासन से मिलेंगे, ताकि किसी तरह का भयादोहन नहीं हो सके।

संघ की त्रिवार्षिक आमसभा सह चुनाव वर्ष 2025-28 अगामी 21 दिसंबर 2025 रविवार को कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव पदाधिकारी का चयन किया गया, जिसमें मुख्य चुनाव पदाधिकारी उदय सिंह, सहायक चुनाव पदाधिकारी लवकुश केसरी एवं मोहम्मद इकबाल होंगे। युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि जिले में सभी केमिस्ट बंधुओं को सदस्य बनाया जा सके।

बैठक में अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार, दारोगा साह, अरुण पाठक, पंकज कुमार सिंह, जयप्रकाश केसरी, अरविंद पांडेय, रामेश्वर नाथ पाठक, मंटू दुबे, राजीव केसरी, संजय सिंह, रमेश कुमार सिंह, कमलेश सिंह, योगेंद्र सिंह, हर्ष सिंह, राजू गुप्ता, प्रमोद सिंह, सुनील कुमार एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान संघ ने सरकार से दवा पर जीएसटी दर में कमी करने की मांग की।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular