Unnatural Sex – भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के एक गांव में केस का चार्ज देने आए पुलिस जमादार द्वारा गांव के ही 12 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला प्रकाश में आया है।
- वर्दी पर दाग: Unnatural Sex
- आक्रोशित ग्रामीणों ने आयर थाना का घेराव कर किया प्रदर्शन
- आयर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम घटी घटना
- एससीडीपीओ बोले: पुलिस जमादार को किया गया डिटेन
आरा। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के एक गांव में केस का चार्ज देने आए पुलिस जमादार द्वारा गांव के ही 12 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। घटना की खबर पुरे इलाके में जंगल की आग की भांति फैल गई। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित पुलिस जमादार को तत्काल गिरफ्तार करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुरुवार की सुबह आयर थाना का घेराव कर दिया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक ग्रामीण थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते रहें।
जानकारी के अनुसार पीड़ित 12 वर्षीय बालक आयर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी है। वह आठवी कक्षा का छात्र है। जबकि गिरफ्तार पुलिस जमादार सारण (छपरा) जिला निवासी प्रभुनाथ सिंह है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की शाम आरोपी पुलिस जमादार प्रभुनाथ सिंह द्वारा उसे खैनी लाने के बहाने थाना परिसर में स्थित डेरा में बुलाया गया। इसके बाद उसके साथ अप्राकृतिक यौनचार किया। जब पीड़ित बालक अपने घर पहुंचा, तो उसने इसकी जानकारी अपनी परिजनों को दी।
घटना की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी पुलिस जमादार को तत्काल गिरफ्तार करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुरुवार की सुबह आयर थाना का घेराव कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण द्वारा करीब ढाई घंटे तक थाने का घेराव किया गया।
वही जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि एक दस वर्षीय बालक जो अनुसूचित जाति का सदस्य हैं। उनके परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है की आयर थाना में पदस्थापित पुलिस जमादार प्रभुनाथ सिंह द्वारा बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया गया है। यह घटना बुधवार की रात्रि आठ बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए इस संबंध में पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी जमादार प्रभुनाथ सिंह को डिटेन कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस पीड़ित बालक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। इसके पश्चात पुलिस द्वारा इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी जमादार का पहले आयर थाना में ही कार्यरत था एवं कुछ दिन पूर्व उसका ट्रांसफर रोहतास जिला में हो गया था। वह केस का चार्ज देने के लिए बुधवार को वापस आयर थाना आया हुआ था।


