Homeबिहारभोजपुरननिहाल आई बच्ची को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

ननिहाल आई बच्ची को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

Noorpur: जानकारी के अनुसार मृत बच्ची अरवल जिले के अरवल थाना क्षेत्र के रामपुर बैना गांव निवासी लालदेव कुमार की 4 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी है।

  • हाइलाइट: Noorpur
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम
  • अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में गुरुवार की सुबह बेलगाम ट्रक ने ननिहाल आई मासूम बच्ची को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को संदेश थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को जब्त कर लिया।

Noorpur – करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप्प रहा

उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मृत बच्ची के शव को रोड पर रख जाम कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप्प रहा, जिससे वाहन चालकों एवं यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सूचना पाकर अजीमाबाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझा,-बूझाकर जाम को हटवाया। जिसके बाद परिचालन शुरू हो पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृत बच्ची अरवल जिले के अरवल थाना क्षेत्र के रामपुर बैना गांव निवासी लालदेव कुमार की 4 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी है।

इधर, मृत बच्ची के नाना अमीर चंद्र चौधरी ने बताया कि वह अपनी मां एवं दो बहन के साथ नूरपुर अपने ननिहाल में घूमने आई थी। गुरुवार की सुबह जब वह अपनी दो बहन कलश एवं राही के साथ शौच जाने के क्रम में सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular