Homeबिहारभोजपुरट्रेन से गिरकर मृत महिला के शव की हुई दूसरे दिन हुई...

ट्रेन से गिरकर मृत महिला के शव की हुई दूसरे दिन हुई पहचान

Dulhinganj : मृत महिला की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव निवासी भोला साह की 40 वर्षीया पत्नी शिवरातो देवी के रूप में हुई।

jay kumar
  • हाइलाइट:Dulhinganj
    • आरा एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई थी

आरा। ट्रेन से गिरकर मृत महिला के शव की दूसरे दिन शिनाख्त हो पाई । उसकी पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव निवासी भोला साह की 40 वर्षीया पत्नी शिवरातो देवी के रूप में हुई। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर आरा एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद रेल थाना पुलिस द्वारा अज्ञात के रूप शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया था।

इधर, मृतका के परिजन बताया कि बुधवार की सुबह वह बक्सर जाने के लिए निकली थी। इसी बीच यह घटना घट गई। गुरुवार की सुबह अखबार में खबर पढ़ने के बाद परिजन गुरुवार की शाम सदर अस्पताल परिसर के पोस्टमार्टम घर पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की। इसके पश्चात परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गए।

बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र धर्मेंद्र साह, लवकुश साह एवं एक पुत्री है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular