Homeआरा भोजपुरगड़हनीट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, घर में मचा...

ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, घर में मचा कोहराम

Teacher Khushboo Kumari : मृतका नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज पूर्वी गेट कनकपुरी वार्ड नंबर- 41 निवासी मनीष कुमार की 28 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी है।

  • हाइलाइट:Teacher Khushboo Kumari
    • गड़हनी रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज पूर्वी गेट कनकपुरी वार्ड नंबर- 41 निवासी मनीष कुमार की 28 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी है। वह सहार प्रखंड के बेरथ गांव स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में शिक्षिका थी।

इधर, मृत शिक्षिका के मामा अमित कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह आरा स्टेशन से ट्रेन द्वारा गड़हनी रेलवे स्टेशन उतरी। उसके बाद वह रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पार कर सड़क की दूसरी तरफ ऑटो पकड़ने जा रही थी। उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना गड़हनी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस एवं परिजन वहां पहुंचे। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular