Homeबिहारआराआरा में लड़की को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, युवक जख्मी

आरा में लड़की को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, युवक जख्मी

Love Affair – Firing in Ara: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बुढ़िया माई मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात लड़की को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दी गई।

  • हाइलाइट: Love Affair – Firing in Ara
    • जख्मी का पटना के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • टाउन थाना क्षेत्र के बुढ़िया माई मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात घटी घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बुढ़िया माई मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात लड़की को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दी गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक के जख्मी होने की बात सामने आ रही है। उसका इलाज पटना स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी मूल रूप से बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवासी मनजीत सिंह बताया जा रहा है। जो वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड में रहता है।

बताया जाता है की बुढ़िया माई मंदिर के समीप दो युवकों के बीच एक लड़की को लेकर पहले नोंकझोंक हुई। जिसके बाद एक युवक द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान दूसरा युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। इधर, पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि लड़की को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाला युवक उक्त लड़की का पहला बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। लेकिन कुछ महीनो से उक्त लड़की का जख्मी युवक से संपर्क हुआ था और वह उससे बातचीत कर रहा था। इसी बात को लेकर यह घटना घटी है। हालांकि युवक को गोली लगी है या नहीं। इसके अधिकारी पुष्टि नहीं हो पाई है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular