Homeबिहारभोजपुरभोजपुर के बसंतपुर,जगदीशपुर,आरा एवं कारीसाथ की खबर

भोजपुर के बसंतपुर,जगदीशपुर,आरा एवं कारीसाथ की खबर

  • हाइलाइट: News Bihar
  • बाढ़ के पानी में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित सूर्य मंदिर के समय शनिवार की सुबह घटी घटना

News Bihar आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप शनिवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत किशोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर भकुरा गांव निवासी कमलेश कुमार प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र रवि किशन कुमार है। वह छठी कक्षा का छात्र था।

इधर, मृत किशोर के पिता कमलेश कुमार प्रसाद ने बताया कि पर शनिवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से घर से निकला था। इसी बीच वह अपने दोस्तों के साथ बसंतपुर सूर्य मंदिर के समीप बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूब गया। वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसके पश्चात परिजन इसके सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है की मृत किशोर अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां रिंकू देवी, एक भाई दुर्गेश कुमार एवं एक बहन मानती कुमारी है। घटना के बाद मृत किशोर की मां रिंकू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

News Bihar – बाजार जा रहे किसान को पिकअप ने मारी ठोकर, मौत

  • इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुंशी टोला पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की दोपहर घटी घटना

बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुंशी टोला पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की दोपहर बाजार जा रहे किसान को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। घटना के बाद पिकअप लेकर भाग रहे चालक को बिहिया थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। वही पिकअप को जब्त कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सहजौली टोला निवासी स्व. सरल सिंह का 58 वर्षीय पुत्र रामपुकार सिंह है। वह किसान थे। इधर, मृतक के बेटे भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह घर से खाना खाने के बाद पैदल बिहिया जा रहे थे। उसी दौरान पिकअप उन्होंने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाया गया।

सूचना पाकर परिजन भी वहां पहुंचे। तभी चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने एक भाई एक बहन में छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी शांति देवी व चार पुत्री नागेंद्र कुमार,धनजी कुमार, भुनेश्वर कुमार, रविंद्र कुमार एवं एक पुत्री मुन्नी देवी है। घटना के बाद मृतक की पत्नी शांति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेल खंड पर आरा एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच डाउन लाइन के समय ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना आरा रेल को दी गई। सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा स्थित बुलेट शोरूम के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव निवासी शिवनंदन चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र दिलीप चौधरी है। इधर, दिलीप चौधरी ने बताया कि वह शनिवार की सुबह तरारी थाना क्षेत्र के सेदहां गांव अपने ससुराल गया था। शनिवार की शाम जब वह बाइक द्वारा वापस लौट रहा था। उसी दौरान धोबी घटवा स्थित बुलेट शोरूम के समीप अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में जख्मी युवक के सिर एवं शरीर की कई जगहों पर काफी गंभीर चोटे आई है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular