Homeबिहारबिहार पुलिसएसपी बोले: एके 47 की जांच के लिए अन्य एजेंसियों की भी...

एसपी बोले: एके 47 की जांच के लिए अन्य एजेंसियों की भी ली जायेगी मदद

Investigation of AK 47: एसपी राज ने बताया कि खरीद-बिक्री सहित हर एंगल से दोनों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। मोबाइल के जरिए भी दोनों के कनेक्शन खंगालने की कोशिश की जा रही है।

  • हाइलाइट: Investigation of AK 47
  • प्रतिबंधित एके 47 राइफल सहित भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
  • एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता:
  • भोजपुर के शाहपुर नगर के वार्ड नंबर पांच और दस स्थित दो घरों से मिला हथियारों का जखीरा
  • एके-47, एक बंदूक, दो देसी पिस्टल, एक कट्टा, एक थार्नेट, एक रिवाल्वर, 76 जिंदा गोली और पांच मैगजीन बरामद
  • अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, मोबाइल के जरिए खंगाला जा रहा कनेक्शन
  • हथियारों की जानकारी लेने के लिए दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस

आरा। भोजपुर के शाहपुर नगर में शुक्रवार की रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में शाहपुर नगर के दो अलग-अलग जगहों से प्रतिबंध एके 47 राइफल सहित भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोलियों बरामद की गयी है। मौके से दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें शाहपुर नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी शैलेश चंद्र राय के पुत्र पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय और वार्ड दस के निवासी अयोध्या यादव के पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं।

इनके घरों से एक लोडेड एके-47, एक देसी एक नाली बंदूक, दो लोडेड देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक देसी थार्नेट, एक रिवाल्वर, 76 जिंदा कारतूस और पांच मैगजीन बरामद किए गए हैं। दोनों के तीन मोबाइल भी जब्त किये गये है। हालांकि दोनों द्वारा एके 47 सहित भारी मात्रा में अवैध हथियार रखे जाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल दोनों का आपराधिक इतिहास भी सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय जमीन के कारोबार से जुड़ा है। इधर, दोनों के किसी अन्तरराजीय गिरोह के साथ कनेक्शन होने का अंदेशा है। उस आधार पर पुलिस दोनों का पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।‌ दोनों से पूछताछ कर हथियार के बारे में जानकारी लेने के प्रयास किया जा रहा है। भोजपुर एसपी राज ने बताया कि शुक्रवार को एसटीएफ को शाहपुर नगर में दो लोगों के घर एके 47 राइफल सहित भारी मात्रा में अवैध हथियारों की खेप होने की सूचना मिली।

सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ और शाहपुर थाने के साथ संयुक्त टीम गठित की गयी। टीम द्वारा सूचना के आधार पर वार्ड पांच निवासी पंकज राय और वार्ड दस निवासी अंकित कुमार के घर छापेमारी की गयी। उस दौरान पंकज राय के घर से एक एके-47 राइफल, एक पिस्टल, एके 47 की 22 गोलियां, दो मैगजीन, पिस्टल के चार मैगजीन एवं 13 गोलियों सहित 35 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया।

वहीं, अंकित कुमार के घर से छह गोलियां लोड एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक रिवाल्वर, एक देसी एक नाली बंदुक, एक थर्नेट, 0.35 बोर के 35 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए गए। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि दोनों से हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार रखने की मंशा क्या थी और कहां से लाया गया था? छापेमारी में शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनी कांत सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Investigation of AK 47 – सीरियल नंबर के जरिए एके 47 की जांच, अन्य जांच एजेंसियों की पुलिस ली जायेगी मदद

शाहपुर नगर से प्रतिबंधित एके 47 सहित अवैध हथियारों की खेप की से भोजपुर पुलिस के साथ एसटीएफ के कान खड़े हो गए हैं। ऐसे में पुलिस अब एके 47 की जांच में जुट गई है। उसे लेकर गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। दोनों के मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है। उसमें डीआईयू की मदद ली जा रही है।

एसपी राज ने बताया कि खरीद-बिक्री सहित हर एंगल से दोनों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। मोबाइल के जरिए भी दोनों के कनेक्शन खंगालने की कोशिश की जा रही है। उसके लिए दोनों के तीनों मोबाइल को भी विधिवत जब्त कर लिया गया है। उसे जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। बरामद हथियार और कनेक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए दोनों को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जायेगी।

बताया कि एके 47 की जांच के लिए अन्य एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। उसके लिए एके 47 नंबर के सीरियल नंबर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का स्थानीय थाने में फिलहाल कोई खास आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। हालांकि दूसरे जिलों और राज्यों की पुलिस से संपर्क करें दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।‌ उन्होंने बताया कि एके 47 जैसे प्रतिबंधित हथियार की बरामदगी होने से दोनों के किसी गिरोह से कलेक्शन से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस कारण इनकी जांच के लिए अन्य एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular