Homeबिहारआराअपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर हुई विस्तृत चर्चा

अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर हुई विस्तृत चर्चा

SP Raj – Crime Meeting: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: SP Raj – Crime Meeting
    • पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की

आरा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राज ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव एवं दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शस्त्र एवं शराब की बरामदगी, चिन्हित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सीसीए-3 एवं सीसीए-12 के अंतर्गत कार्रवाई, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु विशेष निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव एवं दुर्गा पूजा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं चौकसी बढ़ाने, गश्त तेज करने तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया।

सभी थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि आगामी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो तथा दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में सदर सीडीपीओ- वन राज कुमार साह, सदर एसडीपीओ -टू रंजीत कुमार सिंह, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, पीरो एसडीपीओ के.के.सिंह, साइबर डीएसपी स्नेहा सेतु , मुख्यालय डीएसपी चंदेश्वर प्रसाद, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु एवं सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular