Viniti Kumari: बिहार के भोजपुर तरारी थाना क्षेत्र के अंकरौंज गांव में शनिवार की शाम ठनका का गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए तरारी पीएससी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
- हाइलाइट: Viniti Kumari
- भोजपुर में ठनका गिरने से महिला की मौत
- तरारी थाना क्षेत्र के अंकरौज गांव में रविवार की शाम घटी घटना
आरा। तरारी थाना क्षेत्र के अंकरौंज गांव में शनिवार की शाम ठनका का गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए तरारी पीएससी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका तरारी थाना क्षेत्र के अंकरौज गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह की 30 वर्षीया पत्नी विनती कुमारी है।
इधर, मृतका के पति धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह जिउतिया को लेकर उपवास पर थी। जिसे लेकर वह पूजा का सामान लाने के लिए तरारी बाजार गए थे। रविवार की शाम उनकी पत्नी छत पर बैठी हुई थी। तभी बारिश होने लगी और अचानक ठनका उस पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पड़ोसियों द्वारा उसे इलाज के लिए तरारी पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर वह भी अस्पताल पहुंचा। इसके पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री माधवी कुमारी, शानवी कुमारी व दो पुत्र वैदिक कुमार एवं वैभव कुमार है। घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



