Homeआरा भोजपुरकोइलवरऊपर से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार में स्पर्श कर गया सरिया,...

ऊपर से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार में स्पर्श कर गया सरिया, राजमिस्त्री की मौत

Ritesh Yadav : भोजपुर जिले बबुरा थाना क्षेत्र के बाग मझौंवा गांव में रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Ritesh Yadav
  • करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • बबुरा थाना क्षेत्र के बाग मझौवां गांव में रविवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले बबुरा थाना क्षेत्र के बाग मझौंवा गांव में रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव निवासी गोरख राय का 34 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार यादव है। वह राजमिस्त्री था।

इधर, मृतक के पड़ोसी दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि वह रविवार को बाग मझौवां गांव में पिलर बांधने गए थे। पिलर बांधने के दौरान जब वह छड़ लगा थे। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार में छड (सरिया) स्पर्श कर गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी नेहा देवी व तीन पुत्र आशीष, अंकुश, आलोक एवं एक पुत्री मुटुर है। उसकी पत्नी नेहा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular