HomeNewsबिहारबक्से में तोसक (गद्दे) के नीचे छुपाकर रखी गई थी एके-47 रायफल

बक्से में तोसक (गद्दे) के नीचे छुपाकर रखी गई थी एके-47 रायफल

Shahpur – AK-47 Rifle: जब्त किए गए तीनों मोबाइल फोन का सीडीआर निकालकर उनके कनेक्शन का पता लगाने में जुटी है पुलिस

jay kumar
  • हाइलाइट: Shahpur – AK-47 Rifle
  • एके-47 व भारी मात्रा में अवैध हथियारों की बरामदगी मामला
  • शाहपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज की हैं

आरा। शाहपुर नगर में एसटीएफ पटना व भोजपुर पुलिस द्वारा एके-47 रायफल समेत भारी मात्रा में अवैध हथियारों की बरामदगी के मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें शाहपुर नगर के वार्ड पांच निवासी पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय, वार्ड संख्या दस निवासी अंकित यादव और रंजन कुमार समेत दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया गया है। उल्लेखनीय है कि अंकित और रंजन दोनों चचेरे भाई हैं, जो इस मामले में शामिल पाए गए हैं।

पुलिस ने शाहपुर नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय और वार्ड संख्या दस निवासी अंकित यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी 13 सितंबर की अहले सुबह हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि शाहपुर थाना क्षेत्र के दो घरों में हथियारों की एक बड़ी खेप छुपाकर रखी गई है। सूचना मिलने के बाद, एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया।

छापेमारी के दौरान, शाहपुर के वार्ड नंबर पांच में पंकज राय के घर से एक बक्सा बरामद किया गया। जब पुलिस ने बक्से की तलाशी ली, तो उसमें तोसक (गद्दे) के नीचे छुपाकर रखी गई एके-47 रायफल मिली। इसके अलावा, पुलिस ने 7.62 एमएम की पिस्टल, कई गोलियां, एक अन्य लोडेड मैगजीन, मोबाइल सेट, सिम कार्ड और कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए। वही अंकित यादव के घर से एक थर्नेट समेत पांच खतरनाक हथियार बरामद किए गए।

दोनों घरों से कुल 76 कारतूस और पांच मैगजीन भी बरामद की गई थीं। पुलिस ने जब्त किए गए तीनों मोबाइल फोन का सीडीआर निकालकर उनके कनेक्शन का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिले में अवैध हथियारों के कारोबार और आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular