Homeबिहारआरा भोजपुरप्याज की खेप की आड़ में चल रहा था तस्करी का काला...

प्याज की खेप की आड़ में चल रहा था तस्करी का काला धंधा

Liquor smuggling Exposed: रविवार की अहले सुबह बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास मद्यनिषेध टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली

jay kumar
  • हाइलाइट: Liquor smuggling Exposed
  • बारह चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
  • वाहन से कुल 3528 पीस में 2160 लीटर शराब जप्त
  • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपये आंका गया
  • हरियाणा से राजस्थान नंबर की ट्रक से पूर्णिया ले जाया जा रहा जब्त शराब

आरा। आगामी विधानसभा चुनाव एवं दशहरा पर्व को देखते हुए जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली एक बारह चक्का ट्रक से भरी मात्रा में विदेशी शराब हरियाणा से लाया जा रहा है।

निरीक्षक मद्यनिषेध प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनायी गई। टीम को रविवार की अहले सुबह बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास एक महत्वपूर्ण सफलता मिली वाहन जांच के क्रम में शक के आधार पर एक ट्रक को रोका गया। ट्रक की जांच करने पर ट्रक के डाले में रखे सड़े-गले प्याज के नीचे छिपा कर रखे भरी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया, उक्त ट्रक पर राजस्थान का निबंधन संख्या अंकित पाया गया।

टीम ने मौके से ट्रक के चालक राजस्थान के बाडमेर जिले के थाना ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बाडमेर निवासी चूतरा राम का पुत्र देवा राम एवं उसी गांव निवासी गुमना राम का पुत्र जसराज है। गिरफ्तार दोनो के विरुद्ध अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द किया जा रहा है। उक्त वाहन से कुल 3528 पीस में 2160 लीटर शराब जप्त किया गया।

जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपये आंका गया। जप्त शराब को हरियाणा से पूर्णिया ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular