Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में 12 किलो गांजा के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा फरार

बिहिया में 12 किलो गांजा के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा फरार

Ganja Smuggler Bihiya: बिहिया थाना पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम द्वारा 12 किलो गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया

  • हाइलाइट: Ganja Smuggler Bihiya
    • गुप्त सूचना के आधार पर बिहिया पुलिस ने की कार्रवाई

आरा। बिहिया थाना पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम द्वारा 12 किलो गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया, उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बेलौना खरौनी गांव स्थित खरौनी मौजा से गुरुवार को की। तलाशी के दौरान मौजा से पुलिस ने 12 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार धंधेबाज बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र रमेश कुमार प्रसाद है।

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बेलौना खरौनी गांव स्थित खरौनी मौजा में भारी मात्रा में गांजा छुपा कर रखा गया है, उसकी खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन उपरांत बिहिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और धंधेबाज रमेश कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी वहां से भाग निकला। तलाशी के दौरान खरौनी मौजा से पुलिस ने 12 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया।

इधर, बिहिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान धंधेबाज द्वारा बताया गया कि वह मसाढ़ गांव निवासी एक व्यक्ति का गांजा था। उसने अपने मौजा में छुपा रखा था। उसे लेने के लिए गुरुवार को उक्त धंधेबाज आ रहा था। तभी पुलिस को दूर से देखते ही वह वहां से भाग निकला। इसके पश्चात बिहिया थाना में पुलिस ने गिरफ्तार सहित दो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular