HomeबिहारArrahडेटिंग एप से बुलाया और कर दिया कांड

डेटिंग एप से बुलाया और कर दिया कांड

Arrah city criminals: आरा शहर में बदमाशों ने लूटपाट और छिनतई करने का एक नया फंडा इजाद किया गया। डेटिंग एप से बातचीत करने के बाद मिलने के लिए बुलाने के बाद लोगों से पैसे और मोबाइल आदि छीन लिए जा रहे हैं।

  • हाइलाइट: Arrah city criminals
  • मिलने के बहाने बुलाने के बाद शिक्षक के साथ मारपीट, पैसे भी छीना
  • नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर से सटे रेलवे लाइन के समीप की घटना
  • सोशल मीडिया के डेटिंग एप से बातचीत होने के बाद मिलने के लिए बुलाया और कर दिया कांड
  • शिक्षक के बयान पर आठ-दस अज्ञात लड़कों के खिलाफ केस, पांच गिरफ्तार

आरा। शहर में बदमाशों ने लूटपाट और छिनतई करने का एक नया फंडा इजाद किया गया। डेटिंग एप से बातचीत करने के बाद मिलने के लिए बुलाने के बाद लोगों से पैसे और मोबाइल आदि छीन लिए जा रहे हैं। नवादा थाना क्षेत्र में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। बदमाशों द्वारा झारखंड निवासी एक शिक्षक को मिलने के बहाने बुलाने के बाद मारपीट की गयी और दस हजार रुपए भी छीन लिये गये। घटना सोमवार की अनाइठ-जगदेव नगर इलाके की है।

इस मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इनमें एक सहार, एक बिहिया और तीन जगदेव नगर इलाके के रहने वाले हैं। इस मामले में पीड़ित शिक्षक अमर कुमार के बयान पर आठ-दस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

शिक्षक अमर कुमार सहार प्रखंड के एकवारी गांव स्थित प्लस टू हाई स्कूल पोस्टेड हैं और नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। प्राथमिकी में शिक्षक की ओर से कहा गया है कि 22 सितंबर को सोशल मीडिया के डेटिंग एप के जरिए एक लड़के से बातचीत शुरू हुई। उसके बाद उस लड़के द्वारा मिलने के लिए बुलाया जाने लगा। शुरू में उन्होंने मना कर दिया, लेकिन इस लड़के की जिद के कारण वह मिलने को राजी हो गए।

शाम करीब चार बजे वह लड़का उन्हें अपने कमरे पर ले जाने के नाम पर बाइक से लेकर निकला। लेकिन वह उन्हें जगदेव नगर से काफी आगे रेलवे लाइन के किनारे जंगलनुमा जगह पर ले गया। वहां उसके अन्य साथी भी आ गये और डेटिंग एप के बारे में पूछताछ करते हुए मोबाइल छीन लिया। उसके साथ मारपीट और काफी अभद्रता की गयी। बीस हजार रुपये की मांग की जाने लगी। बाद में दस हजार रुपए लेकर उसे छोड़ा गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस द्वारा पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular