Nahsi village: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में बुधवार की दोपहर पंखे से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ। परिजन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।
- हाइलाइट: Nahsi village
- परिजन द्वारा आत्महत्या करने कहीं जा रही बात
- गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में बुधवार की दोपहर घटी घटना
आरा। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में बुधवार की दोपहर पंखे से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ। परिजन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर गांव यह आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव निवासी सत्येंद्र राम का 21 वर्षीय पुत्र दुर्गेश राम है। वह दिल्ली में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
इधर, मृतक के पिता सत्येंद्र राम ने बताया कि वह कि छह महीना से दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुधवार की सुबह दिल्ली वह वापस घर आया था। बुधवार की दोपहर मवेशी को देखने के लिए बाहर गए थे। उस समय घर में उसकी छोटी बहन खुशबु थी। उसने कहा कि तुम बाहर बैठो, मैं कमरे में सोने जा रहा हूॅं।
इसके बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे में रस्सी बांध फांसी लगा ली। जब उसकी बहन उंसके कमरे का दरवाजा खटखटाना लगी, तो उसने दरवाजा नहीं खोला, तो उसने इसकी जानकारी उन्हें दी। सूचना पाकर परिवार के सदस्य वहां पहुंचे और दरवाजे को तोड़कर देखा तो वह पंखे से लटक रहा था।
जिसके बाद परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।सूचना पाकर स्थानीय थाना वहां पहुंची और उसके शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वही दूसरी तरफ मृतक के पिता सतेंद्र राम ने बताया कि वह किस बात को लेकर टेंशन में था। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है और ना ही उसने कोई भी बात उन्हें बताई थी।
हालांकि उक्त युवक ने आत्महत्या क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां ललिता देवी, दो भाई नरेंद्र कुमार, रितेश कुमार व दो बहन उर्मिला एवं खुशबू है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। उसकी मां ललिता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

