Homeआरा भोजपुरकोइलवरआभूषण लूटकांड के वांछित को कोइलवर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आभूषण लूटकांड के वांछित को कोइलवर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Koilwar Police Arrested: कोईलवर थाना पुलिस द्वारा स्वर्ण व्यवसायियों से दो लूट कांड मामले में फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Koilwar Police Arrested
    • दो आभूषण दुकानदार से लूटकांड मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
    • इसी वर्ष 1 सितंबर एवं 1 जुलाई को लूट की वारदात को दिया था अंजाम

आरा। कोईलवर थाना पुलिस द्वारा स्वर्ण व्यवसायियों से दो लूट कांड मामले में फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी कोईलवर थाना क्षेत्र इलाके से गुरुवार को की। गिरफ्तार आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी लक्ष्मण पांडेय का पुत्र अंकित पांडेय है।

बता दें कि इसी वर्ष 1 सितंबर को कोईलवर थाना क्षेत्र के महुई बलहा गांव निवासी स्व.सत्यानंद साह के पुत्र सह आभूषण दुकानदार अरुण कुमार अरुण उर्फ मुन्नाजी आरा के स्वर्ण दुकान से सोने के जेवर लेकर वापस थाना क्षेत्र के पचैना बाजार स्थित अपने आभूषण दुकानदार पर लौट रहे थे।

उसी दौरान सकड्डी-पचैना रोड में स्थित ब्रह्म स्थान के समीप दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों द्वारा ओवरटेक कर उनके बाइक को रोक दउनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई थी।

उस दौरान हथियार के बल पर उनके पास रहे 35 ग्राम सोना व मोबाइल छीन लिया गया था, जिसके पश्चात आभूषण दुकानदार अरुण कुमार अरुण उर्फ मुन्ना जी के द्वारा कोईलवर थाना में दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी समय से वह फरार चल रहा था।

इधर, कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि इसी वर्ष गीधा थाना क्षेत्र के गीधा ओवरब्रिज के समीप 1 जुलाई को गिरफ्तार अभियुक्त अंकित पांडेय के द्वारा हथियार के बल पर एक आभूषण दुकानदार से भी लूट की गई थी। जिसमें वह वांछित चल रहा था। इसके अलावे थाना से पूर्व के शराब कांड मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular