Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में दूसरी बार रेल ओवरब्रिज के बैरिकेडिंग को तोड़ा गया

बिहिया में दूसरी बार रेल ओवरब्रिज के बैरिकेडिंग को तोड़ा गया

Bihiya ROB News: भोजपुर से बड़ी खबर। बिहिया रेलवे ओवरब्रिज के दोनों छोर पर लगे लोहे के मजबूत बैरिकेडिंग को दूसरी बार तोड़ा गया है।

  • हाइलाइट: Bihiya ROB News
    • बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे 102 पर स्थित बिहिया नगर के रेल ओवरब्रिज का मामला

बिहिया,आरा। भोजपुर से बड़ी खबर। बिहिया रेलवे ओवरब्रिज के दोनों छोर पर लगे लोहे के मजबूत बैरिकेडिंग को दूसरी बार तोड़ा गया है। वही रेल ओवरब्रिज के सुपर स्ट्रक्चर में आई दरार एक बार फिर स्थानीय निवासियों के जीवन के सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गई है। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे 102 पर स्थित बिहिया नगर के रेल ओवरब्रिज के सुपर स्ट्रक्चर में दरारें दिखाई देने के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाते लोहे के मजबूत बैरियर लगाए गए थे।

इन बैरियर्स के लगने के बाद, बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर बिहिया नगर के आरओबी से गुजरने वाले भारी और बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। बैरियर की ऊंचाई साढ़े 11 फुट रखी गई थी, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन फिलहाल जारी था। हालांकि, बैरियर लगते ही बालू लदे ट्रकों का आवागमन ठप हो गया था, जिससे सड़क पर होने वाले भारी ट्रैफिक और संभावित दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली थी।

Bihiya News : रेल प्रशासन द्वारा आरओबी के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग

विदित रहें की दानापुर रेलमंडल के आरा-बक्सर रेलखंड पर बिहिया स्थित आरओबी के सुपर स्ट्रक्चर में दरारें दिखाई देने के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने इस ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने इसकी मरम्मत के लिए भारी वाहनों के आवागमन को बंद करने के लिए जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा था। पत्र के आलोक में भोजपुर जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था। उक्त आदेश के बाद ही रेल प्रशासन द्वारा आरओबी के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग की गई। और आरओबी पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular