Homeबिहारआराआरा नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर में छापा, देसी पिस्टल बरामद

आरा नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर में छापा, देसी पिस्टल बरामद

Jagdev Nagar Ara: आरा नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर छह में आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त की तलाश में पहुंची पुलिस को मैगजीन लोड एक देसी पिस्टल हाथ लग गयी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Jagdev Nagar Ara
  • आर्म्स एक्ट के अभियुक्त की तलाश में दोस्त के घर छापा, देसी पिस्टल बरामद
  • नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले स्थित एक घर से बरामद किया गया पिस्टल
  • अभियुक्त और उसके दोस्त की धरपकड़ को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर छह में आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त की तलाश में पहुंची पुलिस को मैगजीन लोड एक देसी पिस्टल हाथ लग गयी। पिस्टल की बरामदगी जगदेव नगर गली नंबर छह निवासी यश राज के घर से की गयी। संजय सिंह का पुत्र यश राज पूर्व के आर्म्स एक्ट कांड के अभियुक्त दीपू कुमार का दोस्त है।

पुलिस दीपू कुमार की तलाश में शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर यश राज के घर छापेमारी करने पहुंची थी। लेकिन दीपू कुमार पकड़ में नहीं आ सके। यश राज भी भागने में सफल रहा। इस मामले दारोगा रौशन कुमार के बयान पर यश राज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

एसपी राज की ओर से रविवार को प्रेस बयान जारी कर पिस्टल की बरामदगी की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात जगदेव नगर गली नंबर सात निवासी दीपू कुमार के घर के कैंपस स्थित खटाल के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया था। हालांकि दीपू कुमार भाग निकला था।

शनिवार की रात सूचना मिली कि दीपू कुमार अपने दोस्त जगदेव नगर गली नंबर छह बी निवासी यश राज के घर छुपा हुआ है। उस आधार पर दारोगा रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यश राज के घर छापेमारी की गयी। तब यश राज तो भागने में सफल रहा, लेकिन उसके कमरे में बेड के नीचे से मैगजीन लोड एक देसी पिस्टल बरामद की गयी। छापेमारी में एएसआई पम्मी कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।‌

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular