Homeबिहारआराबिहिया के झौवां गांव निवासी विपिन सिंह को बदमाशों ने मारी गोली

बिहिया के झौवां गांव निवासी विपिन सिंह को बदमाशों ने मारी गोली

Vipin Singh: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में बुधवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Vipin Singh
    • हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
    • जमीन के विवाद में गोली मारने की सामने आ रही बात
    • जख्मी डीलर का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव मैं बुधवार की दोपहर घटी घटना

आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में बुधवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। जख्मी प्रोपर्टी डीलर को बाएं हाथ में गोलु लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लगाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव निवासी स्व.राजनाथ सिंह के 44 वर्षीय पुत्र सह प्रॉपर्टी डीलर विपिन कुमार सिंह है। इधर, विपिन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर बाइक द्वारा अपने गांव से आरा किसी काम से आ रहे थे। उसी दौरान बखरिया गांव के समीप उन्हें गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालांकि उन्हें गोली किसने और क्यों मारी? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

वही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जख्मी के द्वारा बताया गया कि गांव के ही सगे भाई हरेंद्र सिंह एवं विमलेश सिंह से डेढ़ बिगहा जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। उसी विवाद में सगे भाई विमलेश सिंह एवं हरेंद्र सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है।

जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी को बाएं हाथ में गोली लगी है, जो आर-पार हो गई है। गोली लगने से बाहं की हड्डी फ्रैक्चर कर गई है। ब्लड को सिक्योर कर स्लैब लगा दिया गया है। मरीज की स्थिति अभी स्टेबल है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular