Homeबिहारआराभोजपुर के गोठहुला भूसौला गांव में विषपान से दो की हालत बिगड़ी

भोजपुर के गोठहुला भूसौला गांव में विषपान से दो की हालत बिगड़ी

Gothhula Bhusaula: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शुक्रवार की सुबह विषपान करने से किशोरी समेत दो की हालत बिगड़ गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Gothhula Bhusaula
    • विषपान करने से किशोरी समेत दो की हालत बिगड़ी
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शुक्रवार की सुबह विषपान करने से किशोरी समेत दो की हालत बिगड़ गई। जिसमे एक को प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना रेफर कर दिया गया। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव की है। जहां शुक्रवार की सुबह विषपान करने से एक महिला की हालत काफी गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव निवासी काल्पनिक नाम (सलमा बेगम) है।

इधर, उक्त महिला के परिजन ने बताया कि सुबह जब उसका पति सो कर उठा और बाहर गया। इसी बीच उसने विषपान कर लिया। दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसौला गांव की है। जहां शुक्रवार की सुबह किशोरी ने विषपान कर लिया। उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसौला गांव निवासी काल्पनिक नाम (रानी कुमारी) है। इधर, उक्त किशोरी के परिजन ने बताया कि जब घर के सभी सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। उसी बीच उसने विषपान कर लिया। हालांकि उसने विषपान क्यों किया। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular