Radha Charan Sah : कहा जाता है कि बाहुबली बनने के लिए कड़ा तेवर अपनाया जाता है, लेकिन राधाचरण शाह ने मीठी बोली का इस्तेमाल कर एक अलग रास्ता बनाया और इसका परिणाम उनको एमएलए प्रत्याशी के रूप में एनडीए के द्वारा दिया गया है।
- हाइलाइट: Radha Charan Sah
- संदेश विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह ने शुक्रवार को अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया
आरा। जलेबी बेचने से धन कुबेर तक और एमलसी बनने के बाद अब एमएलए बनने की राह पर चले भोजपुर के रहने वाले राधा चरण साह उर्फ सेठ जी ने शुक्रवार को अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। वह वर्तमान में जदयू के एमएलसी हैं। इस बार संदेश विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी बनाए गए हैं। कहा जाता है कि बाहुबली बनने के लिए कड़ा तेवर अपनाया जाता है, लेकिन राधाचरण शाह ने मीठी बोली का इस्तेमाल कर एक अलग रास्ता बनाया और इसका परिणाम उनको एमएलए प्रत्याशी के रूप में एनडीए के द्वारा दिया गया है।
जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मंदिर में पूजन के उपरांत शहर के रमना रोड स्थित होटल रीगल पहुंचे। उसके बाद उन्होंने अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इस दौरान नामांकन सभा सह आशीर्वाद सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रत्यासी राधाचरण साह ने कहा कि हमे जब भी मौका मिला ,पूरी तन्मयता से आप सबके सेवा में हाजिर रहा। आप सब ने मुझे एमएलसी बनाया, तो मैंने हर क्षेत्र में विकास कार्य किया है।
इन्होंने कहा कि आप सब मुझे अपना सहयोग एवं आशीर्वाद दें। मैं वादा ही बल्कि पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि संदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य होगा। जात-पात से ऊपर उठकर हर वर्ग के लिए हमने हमेशा काम किया है। आज मुझे आप सबके आशीर्वाद की जरूरत है। मैं झोली फैलाकर आप से सहयोग मांग रहा हूँ।
सभा में उपस्थित एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो की चर्चा आज हर घर मे हो रही। डबल इंजन की सरकार ने जितना विकास कार्य किया आज दूसरे प्रदेश में उसकी चर्चा हो रही है। इस दौरान भोजपुरी गायक आर्यन कुमार एवं गायिका द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं का मनोरंजन किया गया।
Radha Charan Sah: आरा रेलवे स्टेशन के बाहर जलेबी की दुकान
बता दें की राधा चरण साह भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड के रहने वाले हैं। पुराने जानकार बताते हैं कि 1971 में आरा रेलवे स्टेशन के बाहर उनके पिता की जलेबी की दुकान थी। राधा चरण साह अपने पिता का हाथ बंटाते थे। इसके बाद जैसे किस्मत बदलने का दौर शुरू हुआ। राधा चरण ने पहले होटल खोला और फिर फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज के समय में वह दुकान, राइस मिल, कोल्ड स्टोर के अलावा कई रिसॉर्ट के मालिक हैं। आरा में रमना मैदान, शहीद भवन स्थित होटल, बाइपास रोड स्थित रिजॉर्ट के अलावा उत्तराखंड और हिमाचल में भी उनका होटल का व्यवसाय है।
भोजपुर का सोन नदी बालू के लिए मशहूर है और बहुत दूर जाने की जगह राधा चरण साह ने अपने इलाके में ही प्रभाव जमाना शुरू किया। जलेबी दुकान से होटल, फिर जमीन और इसी के साथ बालू सिंडिकेट में घुसते ही राधा चरण साह ने अपनी धाक जमा ली। कई बार राधा चरण साह पर ईडी सहित कई बड़ी एजेंसियों द्वारा छापेमारी की गई। कुछ दिन उनको और उनके बेटा कन्हैया प्रसाद को जेल में भी गुजरना पड़ा, लेकिन अब एक बार फिर से एनडीए के द्वारा उन पर भरोसा जताया गया है और संदेश विधानसभा में राजद के किला को फतह करने के लिए मैदान में उतरा गया है।
हालांकि राधाचरण शाह की लड़ाई संदेश विधान सभा में इतनी आसान भी नहीं दिखाई दे रही है। क्योंकि पहले से ही राजद का किला के नाम से मशहूर अरुण यादव की हवेली है। सबसे पहले अरुण यादव विधायक रहे, जो 25 हजार मतों से 2015 में अपने भाई विजेंद्र यादव को ही हराए थे। उसके बाद उनकी पत्नी किरण देवी 56000 मतों से विजई हुई थी। इस बार अरुण यादव और किरण देवी के पुत्र दीपू यादव लड़ाई में उतर चुके हैं। ऐसे में राधा चरण साह उर्फ सेठ जी को कांटे की टक्कर संदेश विधानसभा में मिलेगी।


