Saturday, January 24, 2026
No menu items!
Homeव्यापारिकआरा शहर के सर्राफा बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

आरा शहर के सर्राफा बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

Dhanteras festival 2025: धनतेरस का त्योहार शनिवार को परम्परागत तरीके से मनाया जायेगा। इसको लेकर आरा शहर के सर्राफा बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई।

  • हाइलाइट: Dhanteras festival 2025
  • धनतेरस का त्योहार आज, खुब बिकेंगे सोने-चांदी के सिक्के और गहने
  • त्योहार को लेकर आभूषण, बर्तन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स दूकानो को आकर्षक ढंग से सजाया गया
  • शहर के बाजारों में सडके के दोनो ओर सज गई फूटपाथी दुकाने

Dhanteras festival 2025 आरा। धनतेरस का त्योहार शनिवार को परम्परागत तरीके से मनाया जायेगा। इसको लेकर आरा शहर के सर्राफा बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। शहर के विभिन्न इलाकों में आभूषण, बर्तन, बाइक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की दुकानो को आकर्षक ढंग से सजाया जा गया है। सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ पर बर्तन, पूजन सामग्री, रंगोली, मिट्टी के दीप, कलश, फुल आदि की दुकानें सज गई है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड-भाड और उनकी सुविधा को लेकर स्टाफों की संख्या बढ़ा दी गई है। दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री रहने की उम्मीद है। धनतेरस पर्व पर भीडभाड़ से बचने के लिए लोग आभूषण की दुकानों पर गहने, सोने-चांदी के सिक्के एवं इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर सामानों की बुकिंग कराते दिखे।

Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

बसंत लाल एंड सन्स ज्वेलर्स में आकर्षक डिजाइन के गहने उपलब्ध
धनतेरस को लेकर सर्राफा बाजार में रौनक छा गई है। शहर के गोपाली चौक स्थित बसंत लाल एंड सन्स ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अजय कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस को लेकर सोने के जोधा हार, झुमका, जोधा अंगूठी, कंगन, ब्रास्लेट समेत अन्य आभूषण बिक्री के लिए मंगाए गये है। इसके अलावे हीरे जडित सोने के आभूषण भी उपलब्ध है। वही सोने एवं चांदी के ब्रांडेड सिक्के, लक्ष्मी-गणेश, कुबेर, हनुमान व भगवान की मूर्ति बिक्री के लिए लाए गए हैं। चांदी से निर्मित कटोरी, ग्लास, थाली, खिलौने विभिन्न रेंज में उपलब्ध है। श्री अग्रवाल ने बताया कि हीरे की ज्वेलरी पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट है। सोने के सिक्के एक ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक उपलब्ध है। चांदी के खिलौने कछुआ, हाथी, घोड़ा, उल्लू, गाय, बछड़ा आदि बिक्री के लिए मांगे गए हैं। वहीं सोने की अंगूठी, बाली, झुमका, चेन, हार, चूड़ी, कंगन विभिन्न रेंज में उपलब्ध है। सभी गहने एचयूआईडी हॉलमार्क है। चांदी के ब्रांडेड सिक्के (100 प्रतिशत शुद्ध) 5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक उपलब्ध है।

अलंकार ज्वेलरी हाउस में सोने के गहनों की मेंकिंग पर छूट
आरा शहर के गोपाली चौक ब्राह्मण टोली मोड़ स्थित अलंकार ज्वेलरी हाउस में धनतेरस के अवसर पर सोने एवं हीरे जडित गहनो की खरीदारी पर ग्राहको को आकर्षक छूट मिल रही है। प्रोपराइटर अनील कुमार गुप्ता ने बताया कि धनतेरस को लेकर सोने के गहनों की मेकिंग पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह ऑफर अक्टूबर माह तक रहेगा। वही हीरे जडित सोने के गहनो की खरीदारी पर अप टू 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वही शादी-विवाह को लेकर गहनों की खरीदारी पर आकर्षक छूट दिया जा रहा है। धनतेरस को लेकर एक ग्राम से 100 ग्राम तक सोने के सिक्के मांगे गए हैं। वहीं चांदी के नए-पुराने सिक्के के अलावे लक्ष्मी-गणेश, कुबेर, हनुमान व अन्य देवी देवताओं की मूर्ति उपलब्ध है। इसके अलावे चांदी के बर्तन व पूजा के बर्तन भी मंगाए गये हैं। सोने के चेन, कंगन, अंगूठी, झुमका, ब्रासलेट आदि विभिन्न रेंज में उपलब्ध है। ग्राहक भीड़-भाड़ से बचने के लिए पहले से ही गहनों की बुकिंग कर रहे हैं।

नागरमल ज्वेलर्स में सोने के आभूषण पर मेकिंग चार्ज 8.5 प्रतिशत से‌ शुरु
आरा शहर के शिवगंज रूपम सिनेमा रोड स्थित नागरमल ज्वेलर्स में धनतेरस की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रोपराइटर उमेश बेरिया ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए चांदी का नये स्टोर में चांदी से निर्मित गहने, बर्तन, मूर्ति एवं सिक्के उपलब्ध हैं। लक्ष्मी-गणेश, कुबेर, दुर्गा, सरस्वती, हनुमान एवं भगवान विष्णु आदि की मूर्ति के अलावे चांदी से निर्मित झूला बिक्री के लिए मंगाया गया है। वही चांदी से निर्मित बर्तन में कटोरी, प्लेट, ग्लास, पानी का बोतल उपलब्ध है। शुद्व चांदी का सिक्का 5 ग्राम से 1 किलो तक बिक्री के लिए लाए गये हैं। श्री बेरिया ने बताया कि सोने से निर्मित नेकलेस, चेन, ब्रासलेट, अंगुठी, हार, झुमका, कंगन, चुड़ी, गले का मंगलसूत्र, लक्ष्मी चेन आदि विभिन्न रेंज व आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध है। सोने के ब्राण्डेड सिक्के 1 ग्राम से 20 ग्राम तक उपलब्ध है। धनतेरस के अवसर पर सोने के गहनो पर मेकिंग चार्ज शर्तों के आधार पर 8.5 प्रतिशत से शुरु है। वही हीरे के मूल्य पर 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

Khabre Apki Youtube
Khabre Apki Youtube

हरखेन कुमार जैन ज्वेलर्स में आकर्षक डिजाइन के गहने उपलब्ध

आरा शहर के गोपाली चौक जगजीवन मार्केट के सामने स्थित हरखेन कुमार जैन ज्वेलर्स में आकर्षक डिजाइन के गहने बिक्री के लिए उपलब्ध है। प्रोपराइटर संचीत जैन ने बताया की धनतेरस को लेकर इस बार बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है। ग्राहक धनतेरस के दिन भीड़भाड से बचने के लिए सोने के जेवर, सिक्के आदि की अग्रिम बुकिंग कराए हैं। ग्राहकों के लिए चांदी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश, हनुमान व अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति, बर्तन व पूजा की सभी सामग्री बिक्री के उपलब्ध हैं। सोने के आभूषण जैसे कंगन, चेन, चुड़ी, मंगटीका, झुमका, ब्रास्लेट आदि विभिन्न डिजाइन में उपलब्ध है। धनतेरस को लेकर 1 ग्राम से 10 ग्राम तक सोने और चांदी के सिक्के की मांग ज्यादा हैं। वहीं चांदी के पुराने सिक्के भी उपलब्ध है।

हरखेन कुमार, सुनील कुमार ज्वेलर्स में आकर्षक डिजाइन के गहने उपलब्ध

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

आरा शहर के गोपाली चौक स्थित हरखेन कुमार, सुनील कुमार ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुनील कुमार जैन उर्फ आशु बाबू ने बताया कि धनतेरस को लेकर ग्राहकों के लिए चांदी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश, हनुमान व देवी-देवताओं की मूर्ति, चांदी से निर्मित कटोरी, ग्लास, प्लेट विभिन्न रेंज में मंगाए गए हैं। इसके अलावे सोने का झुमका, चेन, लॉकेट, कनबाली, अंगुठी, चूड़ी, ब्रेसलेट, नए-नए डिजाइन व रेंज में उपलब्ध है। सोने के सिक्के 1 ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक बिक्री के लिए मंगाए गए। इसके अलावे चांदी के नए पुराने सिक्के भी उपलब्ध हैं।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular