HomeबिहारArrahआरा समाहरणालय परिसर में शांति समिति की बैठक

आरा समाहरणालय परिसर में शांति समिति की बैठक

Ara Collectorate: आरा समाहरणालय परिसर में दीपावली पर्व एवं आगामी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट: Ara Collectorate
    • दीपावली एवं छठ को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बैठक

आरा। समाहरणालय परिसर में दीपावली पर्व एवं आगामी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज ने संयुक्त रूप से की।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रश्मि सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) राजकुमार साह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों, सुरक्षा प्रबंधों एवं विधि-व्यवस्था के रखरखाव पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular