HomeबिहारArrahभोजपुर में जब्त 50 लाख रुपये की जांच आयकर विभाग के जिम्मे

भोजपुर में जब्त 50 लाख रुपये की जांच आयकर विभाग के जिम्मे

Income Tax Department: FS/SST/VST कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री नरेश कुमार(राज्यकर संयुक्त आयुक्त) ने बताया कि चूंकि बरामद राशि 10 लाख रुपये से अधिक है, इसलिए इस मामले की आगे की जांच आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Income Tax Department
    • आयकर विभाग अब इस धनराशि के स्रोत एवं वैधता की जांच करेगा

आरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में भोजपुर जिले के गंगी चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम द्वारा नियमित वाहन जांच के दौरान 50 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। यह कार्रवाई चुनाव के दौरान धन के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

FS/SST/VST कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री नरेश कुमार(राज्यकर संयुक्त आयुक्त) ने बताया कि चूंकि बरामद राशि 10 लाख रुपये से अधिक है, इसलिए इस मामले की आगे की जांच आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।

आयकर विभाग अब इस धनराशि के स्रोत एवं वैधता की जांच करेगा। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऐसे सभी मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular