Homeआरा भोजपुरगड़हनीगड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव फायरिंग में जख्मी मुन्नी देवी की...

गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव फायरिंग में जख्मी मुन्नी देवी की मौत

Gadhani: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में फायरिंग के दौरान गोली से जख्मी महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा के निजी अस्पताल में शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Gadhani
    • फायरिंग के दौरान गोली लगने से जख्मी महिला की मौत
    • इलाज के दौरान आरा के निजी अस्पताल में तोड़ा दम
    • गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में बीते 4 अक्टूबर की सुबह घटी थी घटना

आरा। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में फायरिंग के दौरान गोली से जख्मी महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा के निजी अस्पताल में शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी कृष्णा साह की 28 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी है।

इधर, मृतका के पति कृष्णा साह ने बताया कि 4 अक्टूबर की सुबह उसकी पत्नी श्रीराम सिंह के घर गोईठा लाने गई थी। जहां श्रीराम सिंह और उनके भाई राम सिंघासन सिंह के बीच अमरूद के पेड़ को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान राम सिंघासन सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार उर्फ गोलू द्वारा फायरिंग कर दी गई थी। इस दौरान उसकी पत्नी मुन्नी को गोली लग गई थी।

वहीं दूसरी तरफ के पति कृष्णा साह ने राम सिहासन सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार उर्फ गोलू पर गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मृतका को इकलौता संतान सोनू कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मर गया है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि इसी माह में बीते 4 अक्टूबर की सुबह गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी श्रीराम सिंह एवं राम सिंघासन सिंह के बीच अमरूद का पेड़ काटने विवाद में उनके जमकर मारपीट हुई थी। उस समय उसकी पत्नी मुन्नी देवी श्रीराम सिंह के घर गोईठा लाने गई थी। मारपीट के दौरान उनके बड़े भाई के बेटे अमरेंद्र कुमार उर्फ गोलू के द्वारा फायरिंग कर दी गई थी। जिसमें फायरिंग के दौरान मुन्नी देवी को गर्दन के बीच-बीच गोली लगी थी।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular