Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव से बड़ी खबर

भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव से बड़ी खबर

Tenduni: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी मोड़ के समीप मंगलवार की शाम स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई।

  • हाइलाइट: Tenduni
    • स्कॉर्पियो व बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

आरा। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी मोड़ के समीप मंगलवार की शाम स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मच रही।

जानकारी के अनुसार मृतकों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड नंबर-5 खपटहां गांव के निवासी छोटक राम का 24 वर्षीय पुत्र राजा कुमार एवं पीरो थाना क्षेत्र के गहबर टोला निवासी विनोद साह का 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शामिल है। दोनों दोस्त थे।

इसमें मृतक राजा कुमार मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिटिंग लाइन का काम करता था। जबकि मृतक रोहित कुमार महाराष्ट्र के पुणे में स्टिंग लाइन में काम करता था। दोनों दशहरा के बाद छुट्टी लेकर घर वापस आए थे। पुलिस ने दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतको के घर में रोना-धोना मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular