HomeNewsचुनावआरा से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ.विजय गुप्ता के जनसंपर्क काफिले...

आरा से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ.विजय गुप्ता के जनसंपर्क काफिले पर पिरौंटा में हमला

Jan Suraj Ara: आरोपी पिरौंटा गांव के गोपाल प्रसाद है। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। वह गांव और घर के परिवार के साथ भी हमेशा मारपीट करता रहता है।

  • हाइलाइट: Jan Suraj Ara
    • जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ.विजय गुप्ता के जनसंपर्क काफिले पर हमला
    • हमले के में काफिले की एक गाड़ी का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुटी

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में बुधवार को जन संपर्क अभियान दौरान अपने समर्थको के साथ निकले जन सुराज के प्रत्याशी डॉ.विजय गुप्ता के काफिले पर नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा ईट-पत्थर से हमला किया गया। इस दौरान काफिले की स्कोर्पियो वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि स्कॉर्पियो पर सवार कोई भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। घटना को लेकर आसपास के इलाके में काफी देर तक कपड़ा तफरी मची रही। उधर, सूचना पाकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए।

बताया जाता है कि आसन्न विधान सभा चुनाव के प्रचार में डाॕ. विजय गुप्ता अपने समर्थको के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव जा रहे थे। जैसे ही वे पिरौंटा गांव पहुंचे और गाड़ी को खड़ी कर सभी लोग गाड़ी से उतरे ही रहे थे। तभी एक युवक शराब के नशे में धुत होकर आया और अपने आप को एक पार्टी विशेष समर्थक बताते हुए ईट-पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में एक स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे व पीछे की शीशा क्षतिग्रस्त हो गई।

मना करने पर उक्त युवक के द्वारा हंगामा और गाली-गलौज भी किया गया। किसी तरह अन्य ग्रामीणों के द्वारा उक्त युवक को समझा-बुझाकर हटाया गया। वही मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिलने के बाद मैं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच किया। आरोपी पिरौंटा गांव के गोपाल प्रसाद है।

आरोपी गोपाल प्रसाद अभी गांव पर नही है। घर के लोगों ने बताया की युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह गांव और घर के परिवार के साथ भी हमेशा मारपीट करता रहता है। जनसुराज के प्रत्याशी विजय गुप्ता के तरफ से आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर करवाई की जाएगी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular