Homeबिहारआरा भोजपुरजवइनिया में गंगा ने ली एक और जान, स्नान करने गई युवती...

जवइनिया में गंगा ने ली एक और जान, स्नान करने गई युवती लहरों में खो गई

Dhanwati of Jawainiya village: जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय धनवती कुमारी, जो स्वर्गीय गंगा सागर यादव की पुत्री थीं, अपनी सहेलियों के साथ गंगा स्नान करने गई थी। दुर्भाग्यवश, उसका पैर फिसल गया और वे नदी की तेज धारा में बह गईं।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • गंगा में समा गई ज़िंदगी: स्नान करने गई युवती तेज धार में बह गई, गांव में मचा कोहराम
    • शाहपुर में दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में डूबी युवती, बचाने की कोशिश नाकाम

Dhanwati of Jawainiya village: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बहोरानपुर थाना अंतर्गत जवइनिया गांव के समीप गंगा नदी में स्नान करने गई एक युवती के नदी में डूब कर नदी के तेज धार के साथ बह जाने की हृदय विदारक घटना सामने आई है। घटना रविवार की दोपहर के करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय धनवती कुमारी, जो स्वर्गीय गंगा सागर यादव की पुत्री थीं, अपनी सहेलियों के साथ गंगा स्नान करने गई थी। दुर्भाग्यवश, उसका पैर फिसल गया और वे नदी की तेज धारा में बह गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों और साथ में गई सहेलियों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन गंगा नदी की तीव्र धारा के कारण वे उसे बचा नहीं पाए। सहेलियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी बचाने के लिए दौड़े, परंतु तब तक युवती गहरे पानी में जा चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के पेशेवर गोताखोरों ने तुरंत युवती के शव की तलाश शुरू कर दी। इसके उपरांत, स्थानीय प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। हालांकि, शाम होने तक युवती का शव बरामद नहीं किया जा सका। इस दुखद घटना के बाद से युवती के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular