Homeआरा भोजपुरतरारीतरारी से भाकपा (माले) उम्मीदवार पर हमला, छानबीन में जुटी पुलिस

तरारी से भाकपा (माले) उम्मीदवार पर हमला, छानबीन में जुटी पुलिस

Madan Chandravanshi Tarari: भोजपुर जिले के तरारी विधान सभा के बैसाडीह गांव में शनिवार की शाम जनसंपर्क के दौरान इंडिया महागठबंधन के भाकपा (माले) उम्मीदवार मदन चंद्रवंशी के साथ झड़प एवं उनकी गाड़ी पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।

  • हाइलाइट:
    • जनसंपर्क के दौरान भाकपा (माले) उम्मीदवार के वाहन पर हमला, फायरिंग का आरोप
    • तरारी विधान सभा के हसन बाजार ओपी क्षेत्र के बैसाडीह गांव की शनिवार शाम की घटना
    • बैसाडीह गांव के एक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी, छानबीन में जुटी पुलिस

Madan Chandravanshi Tarari: भोजपुर जिले के तरारी विधान सभा के बैसाडीह गांव में शनिवार की शाम जनसंपर्क के दौरान इंडिया महागठबंधन के भाकपा (माले) उम्मीदवार मदन चंद्रवंशी के साथ झड़प एवं उनकी गाड़ी पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। भाकपा (माले) की ओर से प्रत्याशी और उनकी गाडी पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

इस मामले में भाकपा (माले) उम्मीदवार मदन चंद्रवंशी के बयान पर स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें बैसाडीह गांव निवासी सटका उर्फ सोनू उपाध्याय नामक एक शख्स को नामजद आरोपित किया गया है। अगिआंव विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज मंजिल की ओर से वीडियो जारी कर इस घटना की जानकारी दी गई है।

वीडियो में पूर्व विधायक की ओर से कहा जा रहा है कि शनिवार की शाम करीब सात इंडिया महागठबंधन के भाकपा (माले) उम्मीदवार मदन चंद्रवंशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान के क्रम में बैसाडीह गांव में गये थे। सभी गांव में पैदल घूम रहे थे। पीछे उनकी गाड़ी भी चल रही थी। उसी दौरान सोनू उपाध्याय उर्फ सटका नामक एक शख्स द्वारा उम्मीदवार मदन चंद्रवंशी की गाड़ी पर अचानक फायरिंग कर दी गयी। हवाई फायरिंग भी की गयी।

पूर्व विधायक मनोज मंजिल की ओर से आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गयी है। पूर्व विधायक द्वारा इस मामले में थानाध्यक्ष, पीरो एसडीपीओ और भोजपुर के एसपी से बात कर उचित कार्रवाई करने की बात कही गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह भी हसन बाजार पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। पीरो एसडीपीओ खुद पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular