Homeबिहारआरा भोजपुरआपकी सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए रहूंगा तत्पर-राधाचरण सेठ

आपकी सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए रहूंगा तत्पर-राधाचरण सेठ

NDA candidate Radhacharan Shah संदेश। एनडीए प्रत्याशी राधाचरण साह ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कहा कि मैं आपका सेवक हूॅं। हमेशा आपकी सेवा में रहता हूॅं। अपने क्षेत्र में जो समस्या होगा उसका मैं समाधान करुंगा। एनडीए गठबंधन में बिहार का विकास हो रहा है और इसे विकसित करने की योजना है। स्वास्थ, शिक्षा, आवास, प्रशासन से लेकर हर क्षेत्र में सतत् विकास हुआ है।

jay kumar

कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो सरकार की योजना का लाभ नहीं उठा रहा है, इसमें पूरे भारत के लोग लाभ उठा रहे है, वह किसान सम्मान योजना हो या प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन हो या उज्जवला योजना, यहां तक कि महिलाओं को स्व-रोजगार के लिए भी सरकार ने अहम कदम उठाई है, जो राज्य और देश के विकास में बराबर की हक अदा करेगी।

श्री साह नै जनेसरा, अहपुरा, सिरकीचक, खंडोल, फुलाड़ी, संदेश कॉलोनी, खुटियारी आदि कई गांवों में उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। ग्रामीण ने घर से निकल उनका स्वागत किया ।युवाओं में अलग जोश देखा गया। जन संपर्क में रविकांत , धर्मेंद्र यादव, राहुल गुप्ता, मीरा यादव, चित्र सेन सिंह, अमरेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, कृष्णा साह, बबन शर्मा, जितेंद्र पासवान, प्रेम सिंह, शशिकांत सिंह, राणा सिंह, उदय चौधरी, राजेश चौधरी, बलकेश चौधरी, नागेश्वर चौधरी, मटोल चौधरी आदि सैकड़ों लोग थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular