Rita Devi of Deoria: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव शुक्रवार की रात पति ने अपनी पत्नी की मारपीट एवं गला दबाकर हत्या कर दी।
- हाइलाइट: Rita Devi of Deoria
- मारपीट व गला दबाकर पति ने पत्नी को मार डाला
- मायकेवालों ने घरेलू विवाद में मृतका के पति पर लगाया हत्या का आरोप
- पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
- उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में शुक्रवार की रात घटी घटना
आरा, बिहार। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव शुक्रवार की रात पति ने अपनी पत्नी की मारपीट एवं गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के शरीर पर दोनों आंख के नीचे काला चोट का निशान, दाहिने आंख के ऊपर चोट का निशान, गर्दन पर काला चोट का निशान, दोनों कान से खून बहता एवं नाक से खून व झांक बहता हुआ पाया गया। मायके वालो द्वारा उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई।
सूचना मिलते ही उदवंत नगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी छोटेलाल चौधरी की 30 वर्षीया रीता देवी है।
इधर, मृतका की बड़ी बहन राजमुनि देवी ने बताया कि उसने समूह से पचास हजार रुपये लोन लेकर घर में सीढ़ी बनवाया है, जिसमें उसमें कुछ पैसा चुका दिया है और आधा से अधिक बाकी है। उसी को लेकर वह अपने पति को गांव से बाहर जाकर कमाने के लिए कहती थी। जिसको लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा होता था और उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी।
उसने बताया कि छठ में दोनों बहन बड़हरा थाना क्षेत्र के रामसागर गांव अपने मायके आई हुई थी। छठ के बाद रीता देवी अपनी बड़ी बहन राजमुनि देवी को लेकर देवरिया चली आई। रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी आपस में झगड़ा करने व मारपीट करने लगे। तो उसने कहा मैं जब अपने घर चली जाऊंगी, तो तुम लोग मारपीट करते रहना।
इसी बीच गुरुवार की रात रीता के पति छोटे लाल चौधरी द्वारा उसके मोबाइल पर काॅल कर कहा गया कि आपकी बहन रीता को पेट में दर्द है। उसकी तबीयत काफी सीरियस हो गई है। इसके बाद मायके वाले उसके ससुराल देवरिया पहुंचे और जहां वह मृत अवस्था में पड़ी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।
सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वही दूसरी तरफ मृतका की बड़ी बहन राजमुनि देवी ने उसके पति छोटे लाल चौधरी पर अपनी बहन की मारपीट व गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।


