Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर थाना क्षेत्र के कितापुर के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कितापुर के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

मृतक बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के बैसे गांव निवासी कामेश्वर सिंह का 36 वर्षीय पुत्र विनय कुमार सिंह है। वह रिटायर नेवी जवान था। वर्तमान में वह आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के पद पर आरा में कार्यरत था।

Vinay Singh: मृतक के साढु अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनके साले की शादी थी। 17 को तिलक सम्पन्न हो गया था। 22 नवम्बर को बारात जाने वाली थी।

  • हाइलाइट: Vinay Singh
    • जेसीबी ने बाइक सवार रिटायर नेवी सह आईबी अफसर को रौंदा, मौत
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कितापुर गांव के समीप मंगलवार के शाम बेलगाम जेसीबी ने बाइक सवार रिटायर नेवी जवान सह आईबी अफसर को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। हादसे को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के बैसे गांव निवासी कामेश्वर सिंह का 36 वर्षीय पुत्र विनय कुमार सिंह है। वह रिटायर नेवी जवान था। वर्तमान में वह आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के पद पर आरा में कार्यरत था।

इधर, मृतक के साढु अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनके साले की शादी थी। 17 को तिलक सम्पन्न हो गया था। 22 नवम्बर को बारात जाने वाली थी। जिसको लेकर सोमवार को वह पूरे परिवार के साथ जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकी सिंह के टोला अपने ससुराल आए हुए थे। सोमवार को तिलक समारोह में शामिल होने के बाद को वह मंगलवार की सुबह आरा अपने आईबी ऑफिस आए थे। मंगलवार की शाम जब वह बाइक द्वारा वापस अपने ससुराल देवकी सिंह के टोला लौट रहे थे। उसी दौरान कितापुर गांव के समीप जेसीबी ने उसे रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर ससुराल वाले एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से जेसीबी को जप्त कर लिया है। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सोनी सिंह व एक पुत्री ईशु कुमारी एवं एक पुत्र वीर प्रताप सिंह है।

जहां एक तरफ उसके ससुराल में लोग उसके साले की शादी को लेकर तैयारी कर रहे थे। घर मे गाना बजाना हो रहा था। वहीं दूसरी तरफ उसकी मौत की खबर मिलते ही घर के शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सोनी सिंह एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular