Homeबिहारआराभोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के नेतृत्व में आयोजित हुआ मासिक अपराध समीक्षा...

भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के नेतृत्व में आयोजित हुआ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी

करीब तीन घंटे तक चले गोष्ठी के दौरान एसपी ने दिए निर्देश

Bhojpur SP Raj: एसपी ने थानेवार अपराध विश्लेषण, लंबित वारंट, कुर्की-जब्ती, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी करने का दिया निर्देश

jay kumar
  • हाइलाइट: Bhojpur SP Raj
    • मासिक अपराध गोष्ठी में सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर जोर

आरा। पुलिस अधीक्षक राज ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। करीब तीन घंटे तक चले गोष्ठी के दौरान एसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक राज द्वारा अवैध शस्त्र एवं शराब की बरामदगी, चिन्हित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सीसीए-3 एवं सीसीए-12 के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई, गुंडा प्रस्ताव की प्रगति तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित कर विशेष चौकसी, गश्त में तीव्रता तथा सतत निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में थानेवार अपराध विश्लेषण, लंबित वारंट, कुर्की-जब्ती, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी तथा सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया, ताकि जिले में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित रहे।

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान सदर एसडीपीओ-1 राज कुमार साह, सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह, पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, जगदीशपुर एसडीओपी राजेश कुमार शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, साइबर डीएसपी स्नेह सेतू, मुख्यालय डीएसपी चंदेश्वर प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular