Homeबिहारआरा भोजपुरमहुआ शराब के साथ बाइक सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार

महुआ शराब के साथ बाइक सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार

Mahua Liquor: 40 लीटर शराब बरामद, गिरफ्तार धंधेबाजों में चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव निवासी सूरज कुमार तथा लव कुमार है।

  • हाइलाइट : Mahua Liquor
    • जप्त बाइक के स्वामी के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है

आरा। टाउन थाना पुलिस की टीम ने जमीरा-धरहरा रोड में शुक्रवार को गश्ती के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। जांच के क्रम में उनके पास उजले प्लास्टिक के बोरा में पैक 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से बाइक सवार दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाजों में चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव निवासी सोमारु यादव का पुत्र सूरज कुमार तथा बदन पासवान का पुत्र लव कुमार है।

बताया जाता है कि दोनों पैशन प्रो बाइक पर प्लास्टिक के बोरा में शराब लेकर जमीरा से धरहरा की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में नगर थाना के पुअनि कृष्णकांत महतो के लिखित आवेदन के आधार पर गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं जप्त बाइक के स्वामी के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular