Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरबेलाउर बंगला के समीप हुई घटना, लोगों के बीच मची रही अफरा-तफरी

बेलाउर बंगला के समीप हुई घटना, लोगों के बीच मची रही अफरा-तफरी

Belaur Bungalow: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बंगाल के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Belaur Bungalow
    • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बंगला के समीप सोमवार की रात घटी घटना

आरा। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बंगाल के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के बलुअहिया मोती टोला निवासी स्व. भुअर मुसहर का 22 वर्षीय पुत्र विकाश मुसहर है।

इधर, मृतक के चाचा शिव बच्चन मुसहर ने बताया कि वह सोमवार के शाम करीब सात बजे उसने उनसे 20 रुपया लेकर घर से निकला था। इसी बीच यह घटना घट गई। मंगलवार की सुबह स्थानीय थाना एवं लोगों द्वारा सूचना मिली की सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव को देख पहचान की। परिजन उसके शव को दाह-संस्कार के लिए वापस घर ले गए।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां पाना देवी व दो बहन सीमा, इतवारिया एवं एक भाई राजकुमार मुसहर है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की मां पाना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular