HomeNewsबिहारDulaur: अर्धनिर्मित मकान से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद

Dulaur: अर्धनिर्मित मकान से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद

Dulaur: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलौर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के समीप मंगलवार को अर्धनिर्मित मकान से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Dulaur
    • जगदीशपुर में अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, इलाके में सनसनी

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलौर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के समीप मंगलवार को अर्धनिर्मित मकान से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

फिलहाल, अधेड़ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस अज्ञात अधेड़ की पहचान सुनिश्चित करने और पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular