Homeबिहारआरा भोजपुरअगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कथुआ गांव में गुरुवार की शाम घटी...

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कथुआ गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

Kathua village canal: भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कथुआ गांव में गुरुवार के शाम मछली मारने गए अरवल निवासी युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Kathua village canal
    • मछली मारने गए अरवल निवासी युवक की नहर में डूबने से मौत
    • अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कथुआ गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कथुआ गांव में गुरुवार के शाम मछली मारने गए अरवल निवासी युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के करपी गांव निवासी उमेश बिंद का 25 वर्षीय पुत्र लाल किशन बिंद है। वह मजदूर था।

इधर, मृतक के रिश्ते में लग रहे चाचा सत्येंद्र बिंद ने बताया कि वह दोनों 15 दिन पूर्व अरवल से अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कथुआ गांव में नवनिर्मित आईटीआई भवन में मजदूरी करने आए थे। इसी बीच गुरुवार की शाम वह गांव में स्थित नहर में मछली मारने के लिए गया था। जहां पैर फिसल जाने के कारण वह नहर में गिर कर डूब गया।

इसके बाद वह मौजूद लोगों द्वारा सूचना पाकर वे लोग वहां पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने छह भाई व चार बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पांच भाई व चार बहन है। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व शांति देवी से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही वह किसी कारण उसे छोड़कर चली गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular