Homeबिहारआराएसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का किया भौतिक निरीक्षण

एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का किया भौतिक निरीक्षण

Trainee constables parade: पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मंगलवार को नवीन पुलिस केन्द्र में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का भौतिक निरीक्षण किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Trainee constables parade
    • सिपाहियों के अनुशासित प्रदर्शन, निष्ठा एवं कर्तव्य परायणता कि सराहना की

आरा। पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मंगलवार को नवीन पुलिस केन्द्र में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली। तत्पश्चात् परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड कौशल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पी.टी. एवं परेड अभ्यास का गहन अवलोकन करते हुए उनके अनुशासित प्रदर्शन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की सराहना की गई, साथ ही परेड के दौरान पाई गई कमियों के निराकरण तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular