Homeआरा भोजपुरकोइलवरहत्या के मामले में फरार आरोपित को कोईलवर थाना पुलिस ने किया...

हत्या के मामले में फरार आरोपित को कोईलवर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Koilwar murder case: कोईलवर थाना पुलिस द्वारा हत्या के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

  • हाइलाइट: Koilwar murder case
    • हत्या के मामले में फरार आरोपित झारखंड से गिरफ्तार

आरा। कोईलवर थाना पुलिस द्वारा हत्या के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी झारखंड के रामगढ़ हजारीबाग जिले के कुज्जू थाना क्षेत्र इलाके से की। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के रामगढ़ हजारीबाग जिले के कुज्जू थाना क्षेत्र के पड़रिया बड़का चुम्मा गांव वार्ड नंबर-11 निवासी जय देवनाथ गोस्वामी का पुत्र अभय कुमार उर्फ छोटू है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

बता दे कि इसी वर्ष 15 जनवरी को पटना जिला के आईआईटी अम्हारा थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी धनंजय सिंह उर्फ लालकिला सिंह के पुत्र रवि रंजन कुमार अपने साथियों के साथ अपना बर्थडे पार्टी मनाने के लिए कोईलवर आया था। जहां पर उसकी हत्या कर शव को कोईलवर पुल में फेंक दिया गया था।

घटना के बाद मृतक के भाई भागर्वनंदन कुमार उर्फ अमित कुमार द्वारा उसके साथ पार्टी मनाने आए उसके साथी अभय कुमार उर्फ हरिहर उर्फ छोटू सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी समय से उक्त आरोपी फरार चल रहा था।

ranjna
Shadow
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular