Homeबिहारआरा भोजपुरडीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से योजनाओं का किया निरीक्षण

डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से योजनाओं का किया निरीक्षण

DM Tanay and SP Raj: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: DM Tanay and SP Raj
    • जीरो माइल-पातर सड़क चौड़ीकरण के कार्यों की प्रगति का जायजा

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जीरो माइल-पातर सड़क चौड़ीकरण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को जीरो माइल-असनी सड़क चौड़ीकरण कार्य को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

साथ ही नगर क्षेत्र में विशेषकर बाजार समिति एवं जीरो माइल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, निदेशक (एनईपी) , कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण , प्रखंड विकास पदाधिकारी, उदवंतनगर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular