Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरसनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मारी गोली, जख्मी

सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मारी गोली, जख्मी

Khairaha village: नशे में घर आकर पत्नी के साथ करता था मारपीट, डांट फटकार करने पर पर घटना को‌ दिया अंजाम

  • हाइलाइट: Khairaha village
    • जख्मी का आरा शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
    • धनगाई थाना क्षेत्र के खैराहा गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के खैराहा गांव में गुरुवार की शाम सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। उसे सर में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मी धनगाई थाना क्षेत्र के खैराहा गांव निवासी आकाश कुमार की 35 वर्षीया पत्नी लवली कुमारी है। जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी महिला को गोली सिर के बीच ललाट पर लगी है। गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया है। स्थिति भी नाजुक है। फिलहाल ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। बावजूद इसके उसे अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular